नए सदस्यों के जुड़ने से मजबूत होगा जदयू
जदयू के सेक्टर-12 कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अटल सेना के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि नए सदस्यों के शामिल होने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
जागरण संवाददाता, बोकारो: जदयू के सेक्टर-12 कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अटल सेना के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि नए सदस्यों के शामिल होने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। इसका लाभ पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। कहा कि विस्थापन और स्लम इलाके की समस्या ज्यों की त्यों है। केंद्र और राज्य संपोषित योजनाएं भ्रष्टाचार की शिकार हैं। सरकार ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार में करीब तीन अरब रुपया खर्च किया है, लेकिन इसका लाभ जनता को कैसे मिले, इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। मौके पर प्रदेश महासचिव विदेशी महतो, ग्रामीण जिलाध्यक्ष खिरोधर मुर्मू, शहरी जिलाध्यक्ष राजकिशोर गोप, अशोक राय, सुरेश बुधिया, अरुण सिंह, महेंद्र गोप, अरविद गोप, दिवाकर महतो, अर्जुन महतो, मिथिलेश महतो, माखन, अजय कुमार, अनुज कुमार, गोविंद ठाकुर, कन्हैया यादव, जनार्दन चौधरी, रंजन कुमार आदि थे।