Move to Jagran APP

बेरमो में याद किए गए भारत रत्न राजीव गांधी

बेरमो कोयलांचल में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न राजीव गांधी को याद किया गया। फुसरो जारंगडीह बोकारो थर्मल तेनुघाट सहित अन्य जगहों पर उनकी 76वीं जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 09:34 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 09:34 PM (IST)
बेरमो में याद किए गए भारत रत्न राजीव गांधी
बेरमो में याद किए गए भारत रत्न राजीव गांधी

जाटी, बेरमो : बेरमो कोयलांचल में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न राजीव गांधी को याद किया गया। फुसरो, जारंगडीह, बोकारो थर्मल, तेनुघाट सहित अन्य जगहों पर उनकी 76वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जारंगडीह स्थित कांग्रेस इंटक राकोमसं कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस बोकारो जिला उपाध्यक्ष सह राकोमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भारत को स्व राजीव गांधी की जरूरत थी। देश की तमाम जनता त्राहिमाम कर रही है, भाजपा की सरकार आम जनता व किसानों के सपनों को कुचलने का कार्य रही है। आज भारत में जितने भी संसाधन संचालित हो रहा है, सभी राजीव गांधी की देन है। मौके पर जारंगडीह शाखा अध्यक्ष योगेंद्र सोनार, अंजनी सिंह, अशोक ओझा, नेमचंद मंडल, ब्रजेश सिंह, भोलूचंद भगत, रिकू सिंह, एसएन रेड्डी, रामचंद्र प्रसाद, देवी मंडल, सीताराम तुरी, राजीव कुमार सिंह, राजकुमार केवट सहित आदि लोग उपस्थित थे।

राजीव गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

बोकारो थर्मल : पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की 76वीं जयंती बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के पास मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों की ओर से राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर कांग्रेस के प्रमोद सिंह, अंजनी त्रिपाठी, हंसराज प्रसाद, सदन सिंह, बबलू सिंह, राकेश सिंह, विनोद साहू, संजीव सिंह सहित बेरमो प्रखंड कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे।

इसके अलावा तेनुघाट के जवाहर नवोदय विद्यालय, करगली के फुसरो नप क्षेत्र के पांच नंबर धौड़ा स्थित राकोमसं के प्रधान कार्यालय में भी राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।

उधर फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस में राहुल गांधी विचार मंच की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती मनाई गई। यहां मंच के झारखंड को-ऑर्डिनेटर जितेंद्र तांती की अध्यक्षता में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके विधानसभा अध्यक्ष आशीष कुमार, मो. कलीम, मो. सिकंदर, विक्की कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.