देश में समाप्त हो रहा भाजपा व कोरोना का असर
जागरण संवाददाता बोकारो कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे जामताड़ा के विधा
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 10:08 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 10:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो : कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी ने पत्रकारों से कहा कि देश में कोरोना और भाजपा दोनों का असर समाप्त हो रहा है। भाजपा और कोरोना दोनों देश के लिए खतरनाक है। जिस तेजी से देश में कोरोना फैला था उसी तेजी से भाजपा भी फैली थी और ठीक उसी प्रकार जिस तरह कोरोना देश में कमजोर हो रही भाजपा भी उसी तेजी से हर जगह से गायब हो रही है। दोनों जनता को ही मारने के लिए आई है।
कहा कि भाजपा सरकार जनता के बीच मुफ्त में वैक्सीन बांटने की बात करती है। जब वैक्सीन बना ही नहीं तो क्या बांटने की बात कर रही है। यह लोग जनता को झूठ बोलकर बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं और उनका वोट ठगने का काम कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें