Move to Jagran APP

हादसे में घायल भाजपा नेता कृपानाथ की इलाज के दौरान मौत

संवाद सहयोगी तालगड़िया सड़क हादसे में घायल भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता कृपानाथ मुखजी

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:06 AM (IST)
हादसे में घायल भाजपा नेता कृपानाथ की इलाज के दौरान मौत
हादसे में घायल भाजपा नेता कृपानाथ की इलाज के दौरान मौत

संवाद सहयोगी, तालगड़िया:

loksabha election banner

सड़क हादसे में घायल भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता कृपानाथ मुखर्जी की मौत रांची वेदांता अस्पताल में ईलाज के दौरान शनिवार की सुबह पांच बजे मौत हो गई। वे 15 सितंबर की शाम अमलाबाद में एक कार्यक्रम से जोगिडीह लौटने के क्रम में तेतुलिया के समीप बाइक से गिर गए थे। उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर होने पर उन्हें 17 सितंबर को वेदांता में भर्ती कराया गया था।

स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी ने उनके असामयिक मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। कहा कि कृपानाथ उनके अभिभावक स्वरूप राजनैतिक जीवन में पथ प्रदर्शक थे। उनकी कमी पूरी नहीं हो सकती।

कृपानाथ मुखर्जी अपने छात्र जीवन में ही बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह के साथ जनसंघ से राजनीति शुरुआत की थी। वर्ष 2015 में भाजपा से जुड़े थे।

उनके निधन पर भाजपा नेता गोवर्धन सिंह,अम्बिका खवास, पाण्डव शर्मा, राधेश्याम सिंह, बबलू चौबे, शीतल सिंह,गौर रजवार, मंडल अध्यक्ष शेखर, अजय रजवार आदि ने शोक व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.