Move to Jagran APP

मलेशिया में फंसे सात मजदूरों की वतन वापसी

गोमिया (बेरमो) : मलेशिया में फंसे बोकारो, हजारीबाग व गिरीडीह जिले के फंसे 7 मजदूरों क

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:22 PM (IST)
मलेशिया में फंसे सात मजदूरों की वतन वापसी
मलेशिया में फंसे सात मजदूरों की वतन वापसी

गोमिया (बेरमो) : मलेशिया में फंसे बोकारो, हजारीबाग व गिरीडीह जिले के फंसे 7 मजदूरों की शुक्रवार को वतन वापसी हुई। सभी सात मजदूर मलेशिया से कोलकाता पहुंचे और वहां से ट्रेन से धनबाद आए। मजदूरों को रिसीव करने के लिए प्रवासी ग्रुप एडमिन सिकंदर अली सुबह धनबाद पहुंचकर सारी जानकारियां ली। मजदूरों के पास न ही खाने के पैसे थे न ही धनबाद से आने के लिए बस का किराया था। ऐसी स्थिति में सिकंदर अली ने बिष्णुगढ़ प्रखंड के झामुमो छात्र युवा अध्यक्ष महेंद्र कुमार को इसकी जानकारी दी और उन्होंने खाने व बस किराया की व्यवस्था कराई। यह कोई पहला मौका नहीं था जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब लोग विदेशों में जाकर फंसे हैं। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इस मामले में भी दलाल ने इन मजदूरों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर मलेशिया पहुंचा दिया था। लेकिन बाद में उन्हें करार के मुताबिक तनख्वाह नहीं दिया गया। खाने-पीने में हो रही परेशानी की जानकारी मजदूरों ने एजेंट को मोबाइल पर देने की कोशिश की तो एजेंट ने मजदूरों का कॉल रिसीव करना भी जरूरी नहीं समझा। मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप एडमिन सिकंदर अली से मलेशिया से घर वापसी की गुहार लगाई गयी और एडमिन सिकंदर अली ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से क्षेत्र के सारे जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। इससे जनप्रतिनिधियों ने उनकी घर वापसी के लिए हरसंभव उपाय किए। मलेशिया से आने वाले सात मजदूरों में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अलखरी के महेंद्र महतो, बेड़ा हरियारा के मनोज महतो, तुलसी महतो, बोकारो जिले चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग के राजेंद्र कुमार महतो, घनश्याम महतो, कतवारी के लालचंद महतो व गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो के बैजनाथ महतो शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.