सोनाबाद गांव में बारिश से दर्जनों मकान ध्वस्त
चास प्रखंड के सोनाबाद गांव में लगातार बारिश से सर्वेश्वर महतो टेकलाल महतो भूतनाथ महतो विनोद महतो ठाकुर दास महतो तुलसीदास महतो शक्ति महतो सूरज महतो चंद्रशेखर महतो अनिल महतो आदि लोगों के घर ध्वस्त अथवा क्षतिग्रस्त हो गए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 09:16 PM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 09:16 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बोकारो: चास प्रखंड के सोनाबाद गांव में लगातार बारिश से सर्वेश्वर महतो, टेकलाल महतो, भूतनाथ महतो, विनोद महतो, ठाकुर दास महतो, तुलसीदास महतो, शक्ति महतो, सूरज महतो, चंद्रशेखर महतो, अनिल महतो आदि लोगों के घर ध्वस्त अथवा क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण भारी बारिश में लोगों को रहने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को किसान मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव राजेश महतो सोनाबाद गांव पहुंच कर लोगों का जायजा लिया। साथ ही सहयोग करने का आश्वासन दिया। गांव की स्थिति की सूचना मोबाइल फोन से चास बीडीओ को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें