Move to Jagran APP

झारखंड में बहाल होंगे डॉक्टर : रामचंद्र चंद्रवंशी

बोकारो : सरकार की ओर से राज्य में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने की दिशा में सका

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 05:38 PM (IST)
झारखंड में बहाल होंगे डॉक्टर : रामचंद्र चंद्रवंशी
झारखंड में बहाल होंगे डॉक्टर : रामचंद्र चंद्रवंशी

बोकारो : सरकार की ओर से राज्य में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग दो हजार चिकित्सकों की कमी है। झारखंड में चिकित्सकों की बहाली की जाएगी। एएनएम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर किया जाएगा। उक्त बातें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने स्थानीय परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में कही।

loksabha election banner

कहा कि यह नियम लागू कर दिया गया है कि चिकित्सक को कम से कम दो वर्ष तक राज्य में सेवा देनी होगी। अगर बीच में वे यहां से बाहर जाते हैं, तो इन्हें बीस लाख रुपये हर्जाना के तौर पर देना होगा। राज्य सरकार मेडिकल कालेज में चिकित्सकों को स्टाइपेंड देती है। उनकी पढ़ाई पर खर्च करती है। बोकारो में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के सवाल पर उन्होंने कहा कि बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने इस दिशा में पहल की है। 2020 तक बोकारो में मेडिकल कालेज की स्थापना से संबंधित योजना धरातल पर नजर आएगी। बोकारो में ब्रिम्बस कॉलेज को अपनी जमीन नहीं है। यहां कॉलेज नहीं चलता है। केवल लोगों को दवा उपलब्ध कराई जाती है। एक-दो डॉक्टर रखे गए हैं। जब तक ट्रस्ट बना कर अपना जमीन नहीं खरीदी जाती है, तक तक मेडिकल कॉलेज कैसे खोला जा सकता है? अगर इस कॉलेज की जमीन का रसीद प्रस्तुत किया जाता है, आधारभूत संरचना उपलब्ध कराई जाती है तो इसे मान्यता दे दी जाएगी। तीस करोड़ रुपये भी दे दिया जाएगा। दोनों बाप-बेटे भी मुख्यमंत्री थे, तब इसकी मान्यता क्यों नहीं ले ली?

बोकारो इस्पात संयंत्र के भवन में कॉलेज का संचालन किया जाना गलत है। अगर लिखित शिकायत की गई तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। बोकारो सदर अस्पताल में प्रसूति के लिए भोजन की व्यवस्था है। अन्य भर्ती मरीजों के लिए भी भोजन की व्यवस्था होगी। कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य में लगभग 580 अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। कुछ बड़े अस्पताल मुख्यमंत्री असाध्य योजना का स्टेटमेंट बना कर देते हैं और बाद में मरीजो की चिकित्सा के लिए इनकार कर देते हैं। ऐसे अस्पतालों को सूची से हटाया जा रहा है। डालटनगंज में 20 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। बोकारो जेनरल अस्पताल में भी गरीब लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिले, इस दिशा में काम होगा।

बोकारो में काम करने वाले व्यक्ति आए हैं, वे इस काम को बखूबी करेंगे। उन्होंने पत्रकारों को स्वास्थ्य योजना का लाभ दिए जाने पर पहल करने की बात कही। कहा कि पूरी तरह स्वास्थ्य सुविधाओं से संतुष्ट नहीं हैं। 75 फीसद काम किया गया है। 25 फीसद काम जल्द पूरा किया जाएगा। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल ¨सह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.