विद्यार्थियों में उत्पन्न करें वैज्ञानिक सोच
चिन्मय विद्यालय में शनिवार को ज्ञान-विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि ओएनजीसी के अधिशासी निदेशक आरपी पांडेय विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष आरएन मल्लिक व प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: चिन्मय विद्यालय में शनिवार को ज्ञान-विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि ओएनजीसी के अधिशासी निदेशक आरपी पांडेय, विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मल्लिक व प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ओएनजीसी के अधिशासी निदेशक आरपी पांडेय ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उनकी सोच बहुत आगे है। वे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज बहुत तेजी से परिर्वतन हो रहे हैं, जिसे हमें स्वीकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना चाहिए। इन्हें विज्ञान के रहस्य से परिचित कराना चाहिए। प्राचार्य अशोक कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया।
बच्चों ने पेश किए विज्ञान से संबंधित मॉडल: ज्ञान-विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने 29 स्टॉल लगाए। उन्होंने इक्वल इंडिया, राज्य एवं इनके पर्व, सार्क नेशन, ब्रिक्स नेशन, खेलो इंडिया, इयररिग नेशन, पाद कंदुकम, स्वच्छ भारत, पावर प्लांट, त्रिकोणमिति, डाइवर्सिटी इन बिजनेस, मानवता, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, ई-कॉमर्स ई-2 जोन, झारखंड की संस्कृति, अंग्रेजी विश्व भाषा का माध्यम, स्पोर्ट्स-हेल्थ इज वेल्थ, विज्ञान आदि से संबंधित विषयों पर 150 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए। इसके माध्यम से उन्होंने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने मॉडल का अवलोकन किया।
मौके पर गोपाल चंद मुंशी, सोनाली गुप्ता, शैवाल गुप्ता, देवज्याति बोराल के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।