Move to Jagran APP

गुरुनानक ने लोगों को दिया प्रेम व भाईचारे का संदेश

बोकारो श्री गुरुनानक जीरा साहेब गुरुद्वारा बीदर कर्नाटक से गुरुनानक जयंती पर निकली जागृति

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 07:41 PM (IST)
गुरुनानक ने लोगों को दिया प्रेम व भाईचारे का संदेश
गुरुनानक ने लोगों को दिया प्रेम व भाईचारे का संदेश

बोकारो : श्री गुरुनानक जीरा साहेब गुरुद्वारा बीदर कर्नाटक से गुरुनानक जयंती पर निकली जागृति यात्रा एक जून को बोकारो पहुंच गई। गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के 550 वें वर्ष पर यह आयोजन किया गया है।

loksabha election banner

1 जुलाई को जागृति यात्रा धनबाद से बोकारो पहुंची। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से चास गुरुद्वारा के निकट जीजीइएस के अध्यक्ष हरभजन सिंह, सचिव सुरेन्द्र पाल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी चास के अध्यक्ष हरभजन सिंह व गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी बोकारो के अध्यक्ष जीएस बिन्द्रा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। गुरुद्वारा में आस्था का सागर उमड़ पड़ा। चास गुरुद्वारा को विशेष तौर पर सजाया गया था। सिख समुदाय के लोगों ने शबद-कीर्तन किया।

गुरुद्वारा में सिख समुदाय के लोगों ने गुरु ग्रंथ साहेब के दर्शन किए। जीजीइएस के अध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने लोगों को प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। वे समरस समाज के हितैषी थे। उनके आदर्श को आत्मसात करना चाहिए।

सुरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक जीरा साहेब गुरुद्वारा बीदर कर्नाटक से जागृति यात्रा प्रारंभ की गई है। गुरु नानक देव के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया जाएगा। लोगों में विश्व बंधुत्व का भाव जागृत किया जाएगा। दोपहर बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी सेक्टर दो की ओर से पुलिस केन्द्र सेक्टर 12 के निकट एनएच पर यात्रा का स्वागत किया गया। 12 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

सिख समुदाय के लोगों ने की सेवा

चास गुरुद्वारा के अलावा सेक्टर 12 पुलिस केन्द्र के निकट सिख समुदाय के लोगों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा की। यहां श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल व शर्बत की व्यवस्था की गई थी। मौके पर जसपाल सिंह, हरपाल सिंह, जगमोहन सिंह, गुरदीप सिंह, राम सिंह, गुरमेल सिंह, हरदीप सिंह, रघुबीर सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.