खेलकूद बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक
जीजीपीएस बोकारो में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य महुआ सिंह ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। यह समय की महत्ता से अवगत कराता है। यहां खिलाड़ी की हार-जीत सेकेंड के अंतर से तय होती है। सतत परिश्रम व प्रशिक्षण से ही खेलकूद में विजेता बन सकते हैं।
जागरण संवाददाता, बोकारो: जीजीपीएस बोकारो में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य महुआ सिंह ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। यह समय की महत्ता से अवगत कराता है। यहां खिलाड़ी की हार-जीत सेकेंड के अंतर से तय होती है। सतत परिश्रम व प्रशिक्षण से ही खेलकूद में विजेता बन सकते हैं। कहा कि जीजीपीएस डालटनगंज में अंतर जीजीपीएस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने वाद-विवाद, एकल संगीत, समूह गान, समूह नृत्य, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग वाद-विवाद, एकल गीत, समूह नृत्य, बालक वर्ग कबड्डी व बालिका वर्ग वालीबॉल में स्कूल की टीम विजेता रही। जीजीपीएस बोकारो की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मौके पर उप प्राचार्य सीपी सिंह, एके मिश्रा, परमजीत, चिन्मय, संजू, पूनम, सुशील, संजीव, सुषमा सिंह, अंकिता आदि थे।