शिक्षा के सहारे जीवन में आगे बढ़ रहे विद्यार्थी
गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच में मंगलवार को स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का विशिष्ट महत्व है।
जागरण संवाददाता, बोकारो: गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच में मंगलवार को स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का विशिष्ट महत्व है। इसके माध्यम से मानव को ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही वह बेहतर मानव संसाधन के रूप में समाज व देश की सेवा करता है। इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। विद्यालय में इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया है। शिक्षा के सहारे विद्यार्थी सफलता की राह पर अग्रसर हैं। सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है। कोरोना काल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने शिक्षकों से चुनौतियों का सामना करते हुए बेहतर तरीके से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने को कहा। इस दौरान लोगों ने अरदास किया। प्राचार्य सीपी सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।