Move to Jagran APP

पौधारोपण कर मनाया गया वन महोत्सव

संस गोमिया/करगली (बेरमो) भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गोमिया प्रखंड के कई गांवों में

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 11:13 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:18 AM (IST)
पौधारोपण कर मनाया गया वन महोत्सव
पौधारोपण कर मनाया गया वन महोत्सव

संस, गोमिया/करगली (बेरमो) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गोमिया प्रखंड के कई गांवों में पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया। भाजपा गोमिया मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं बोकारो जिला कार्यसमिति सदस्य रामजी प्रसाद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार गोमिया मंडल में वन महोत्सव के तहत तीन दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। यहां के पलिहारी गुरुडीह, ससबेड़ा पूर्वी एवं पश्चिमी, चतरोचट्टी, चिदरी व अन्य कई स्थानों में आम, अमरूद, आंवला, कटहल, नींबू, अशोक, सागवान आदि के सैकड़ों पौधे लगाए गए। कहा कि यह पौधे जब पेड़ बनेंगे तो निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के लिए अनुपम भेंट होगा। इसलिए इन पौधों को सहेज कर रखने की जिम्मेवारी स्थानीय ग्रामीण उठाएं। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में नारायण महतो, दीपक ठाकुर, उमेश कुमार, नमिता वर्मा, रंजीत केसरी, लालू कुमार, राजेश रविदास, अंगद तिवारी, गोपाल पासवान आदि उपस्थित थे। वहीं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार, नावाखाली पाड़ा, अमलो हॉल्ट आदि स्थानों में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान भाजपा फुसरो नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे प्रकृति के प्रहरी हैं, इन्हें सिर्फ लगाएं नहीं इनकी रक्षा भी करें। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि वे खुद पौधारोपण करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मौके पर शशि देवी, मूर्ति देवी, लता कुमारी, सीता देवी, सोनी देवी, उर्मिला देवी, माया देवी, सुनीता देवी, रूबी देवी आदि मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.