सैनिक ने ससुराल वालों पर कराई प्राथमिकी
बालीडीह थाना पुलिस में रविवार को मखदुमपुर निवासी सैन्यकर्मी मोहम्मद हलीम अख्तर ने ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने ससुर मुस्तिकम अंसारी सास व साला किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 07:40 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो: बालीडीह थाना पुलिस में रविवार को मखदुमपुर निवासी सैन्यकर्मी मोहम्मद हलीम अख्तर ने ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने ससुर मुस्तिकम अंसारी, सास व साला किया है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि उनकी पत्नी ने बीते वर्ष प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करवा दी थी। इस मामले में सुलह हुआ। मां-पिता के बीमार होने पर वह घर आए तो पत्नी अलग रहने की जिद करने लगी। इसके बाद उसने मायके वालों को बुलाया। ससुराल से आरोपित आए और उनके साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज की। उनकी पत्नी को भी आरोपित अपने साथ ले गए। पुलिस आरोपों की सच्चाई जानने के लिए जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें