बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल कांड्रा चास में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निदेशक सुरेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव जारी है। इसलिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास आवश्यक है।
जागरण संवाददाता, बोकारो: त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल कांड्रा चास में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निदेशक सुरेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव जारी है। इसलिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास आवश्यक है। इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विद्यार्थियों को सफलता की राह दिखाई जा रही है। साथ ही इनकी प्रतिभा को निखारने की दिशा में काम हो रहा है। शिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थी शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कहा कि चिन्मय विद्यालय में 19 व 20 अक्टूबर को जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ वक्ता के लिए विद्यालय की निम्मी को सम्मानित किया गया। वहीं ऋचा कुमारी व रचना प्रजापति के मॉडल को राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित किया गया। बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्राओं ने प्रतिभा की चमक बिखेरी। उन्होंने छात्राओं को सम्मानित किया। मौके पर उप प्राचार्य रजिया सुल्तान, अपर्णा ठाकुर के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।