Move to Jagran APP

हर युवक हो शिक्षित, तभी झारखंड का विकास

झामुमो बोकारो महानगर समिति की ओर से बुधवार को हवाई अड्डा के पास स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 08:55 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 08:55 PM (IST)
हर युवक हो शिक्षित, तभी झारखंड का विकास
हर युवक हो शिक्षित, तभी झारखंड का विकास

बोकारो : झामुमो बोकारो महानगर समिति की ओर से बुधवार को हवाई अड्डा के पास स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई।

loksabha election banner

इस दौरान उपस्थित लोगों ने बिनोद बिहारी महतो को याद किया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि विनोद बिहारी ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ शिक्षा के प्रसार में भी तत्पर रहे। झारखंड राज्य अलग करवाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने नारा दिया है कि पढ़ो और लड़ो। बिना शिक्षा के लोग आगे नहीं बढ़ सकते हैं। उसी प्रकार बिना शिक्षा हासिल किए आंदोलन करना व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि विनोद बाबू का सपना तभी पूरा हो सकता है, जब प्रदेश की एक-एक युवा शिक्षित होंगे। हक-अधिकार हासिल करने के लिए जिस प्रकार आंदोलन करने की जरूरत है, उसी प्रकार शिक्षा के बिना हक-अधिकार हासिल नहीं किया जा सकता है। मौके पर आलोक सिंह, दीपू सिंह, कन्हैया सिंह, मिथुन मंडल, वीरेंद्र यादव, राज कुमार सोरेन, अशोक हेंब्रम, सुखविदर सिंह, महेश मुंडा, बद्री स्वर्णकार, राकेश सिन्हा, किशोर किस्कू, धीरेन महतो, लक्की गोस्वामी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.