डॉ. कलाम ने समाज को प्रदान की दिशा
जागरण संवाददाता बोकारो रोटरी क्लब ऑफ मिडटाउन कपल्स की ओर से मध्य विद्यालय हरिला चास
जागरण संवाददाता, बोकारो: रोटरी क्लब ऑफ मिडटाउन कपल्स की ओर से मध्य विद्यालय हरिला चास परिसर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष पुनीत जौहर ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने देश को सामरिक रुप से सबल बनाने की दिशा में सकारात्मक काम किया। वे विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने का गुर बताते थे। विद्यार्थियों को देश हित में काम करने के लिए प्रोत्साहित करते थे।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने समाज को दिशा प्रदान की। इनके बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष साजन कपूर ने कहा कि आज वर्ल्ड हैंडवॉश डे भी है। बच्चों को अपने हाथों को साबुन से अच्छे तरीके से धोना चाहिए। इन्हें स्वच्छ रहना चाहिए। प्लास्टिक के सामान का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस दौरान बच्चों को हाथ धोने का तरीका भी बताया गया। विद्यालय परिसर में शहतूत का पौधा लगाया गया। मौके पर सचिव रंजन गुप्ता, संदीप तिवारी, मिनी स्टीफन कपूर आदि उपस्थित थे।