आपदा पीड़ित परिवार के बीच मुआवजा राशि का वितरण
फोटो : 16 बोकारो 28 में। संवाद सहयोगी, चंदनकियारी : प्रखंड के विभिन्न गांवों के पचास आपदा
फोटो : 16 बोकारो 28 में।
संवाद सहयोगी, चंदनकियारी : प्रखंड के विभिन्न गांवों के पचास आपदा पीड़ित परिवारों के बीच मुआवजा राशि का वितरण स्थानीय विधायक सह मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया। अंचल कार्यालय में आयोजित राशि वितरण शिविर में मंत्री ने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ है।
साथ ही स्थानीय विधायक होने के नाते चंदनकियारी जनता की किसी भी समस्या का समाधान का प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। बता दें कि उक्त राशि प्रखंड में आग लगने व अन्य प्राकृतिक आपदा में हुए क्षति के मुआवजा के रूप में राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई। दूसरी ओर सड़क हादसे के अलावा अन्य प्रकार से हुई क्षतिपूर्ति पर मंत्री के अधीन स्वविवेक सहयोग निधि के तहत आठ लोगों को भी सहायता राशि का चेक मंत्री द्वारा दिया गया।
मौके पर प्रमुख हर्षिता रजवार, उपप्रमुख चंचला देवी, सीओ डॉ. प्रमोद राम, बीडीओ रवींद्र गुप्ता, देवाशीष ¨सह, हेमंत शेखर, विनोद गोराई, मिहिर बाउरी, खुर्शीद अंसारी, खलील अंसारी आदि थे।