धर्म सम्मेलन में पहुंचा बांग्लादेश से जत्था
संस ललपनिया (बेरमो) लुगू पहाड़ की तलहटी स्थित लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ परिसर में अ
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 12:32 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:34 AM (IST)
संस, ललपनिया (बेरमो) : लुगू पहाड़ की तलहटी स्थित लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ परिसर में आयोजित सरना धर्म सम्मेलन में बांग्लादेश से जत्था आया। उस जत्थे में कुल 30 संथाली महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं, जिनके नेतृत्वकर्ता सोमाय टुडू ने कहा कि लुगू पहाड़ एवं लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ संथालियों का सबसे बड़ा धर्मस्थल है। यहां से संथालियों की सभ्यता एवं संस्कृति की जड़ें जुड़ी हुई हैं। इसका दर्शन कर उन्हें सहित उनके साथ जत्थे में शामिल सभी लोगों को काफी सुखद अनुभूति हुई है। संथालियों के इस धर्मस्थल का काफी गौरवमयी इतिहास रहा है। यहां लुगू बाबा के दर्शन व पूजन करने से मन को काफी शांति मिलती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें