विज्ञान के सहारे ही विकास संभव
बोकारो गैलेक्सी पब्लिक स्कूल सेक्टर नौ में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। क्रिसेंट पब्लिक स्
बोकारो : गैलेक्सी पब्लिक स्कूल सेक्टर नौ में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता व रोटरी क्लब बोकारो के अध्यक्ष मदन मन्नू श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि विज्ञान के माध्यम से मानव ने विकास की राह तय की। विद्यार्थियों को विज्ञान का ज्ञान देना चाहिए। मदन मन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना चाहिए। इन्हें शोध के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। सचिव अब्दुल जब्बार ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने प्लांट सेल, एनिमल सेल, रेन वाटर हार्वेस्टिग, इको सिस्टम, सोलर सिस्टम, विड मिल आदि से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया। मौके पर प्राचार्य सोहरा परवीन, दुर्गा चरण, दीपक, आलम, गीता, पंकज देव, कमरुद्दीन अंसारी, आयशा, लक्ष्मी, सीमा, अनवर आदि उपस्थित थे।