Move to Jagran APP

सकारात्मक सोच के साथ सुषमा स्वराज ने किया काम

जागरण संवाददाता बोकारो भाजपा हरला मंडल की ओर से सेक्टर छह कार्यालय में पूर्व मंत्री सु

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 08:52 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 08:52 PM (IST)
सकारात्मक सोच के साथ सुषमा स्वराज ने किया काम
सकारात्मक सोच के साथ सुषमा स्वराज ने किया काम

जागरण संवाददाता, बोकारो : भाजपा हरला मंडल की ओर से सेक्टर छह कार्यालय में पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने कहा कि सुषमा स्वराज ने आजीवन जनसेवा व राष्ट्रोत्थान को लेकर काम किया। वे चित्रता में मित्रता की प्रतीक थीं तो निडर, साहसिक एवं प्रखर व्यक्तित्व थीं। उन्होंने आजीवन सकारात्मक सोच के साथ काम किया। जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए काम किया। हमेशा नई चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन को नया आयाम दिया। इसलिए उन्हे भारत की विदेश मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का अवसर मिला था। उनके आदर्श को आत्मसात करना चाहिए। मौके पर रामसुमेर सिंह, सत्या गुप्ता, ब्रज दुबे, राजीव कंठ, अजीत भगत, चंदन कुमार, विनय किशोर, अमित, संतोष, राहुल आदि उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.