Move to Jagran APP

दामोदर में मिला महिला का शव, हत्या की प्राथमिकी

सिजुआ/महुदा तेलमोच्चो स्थित दामोदर नदी के पानी में गुरुवार सुबह एक महिला की लाश मिली। शव

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 11:55 PM (IST)
दामोदर में मिला महिला का शव, हत्या की प्राथमिकी
दामोदर में मिला महिला का शव, हत्या की प्राथमिकी

सिजुआ/महुदा : तेलमोच्चो स्थित दामोदर नदी के पानी में गुरुवार सुबह एक महिला की लाश मिली। शव की पहचान चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र नवाडीह, चिकसिया निवासी विजय रजक की पत्नी पूनम देवी के रुप में हुई। पूनम का मायके बाघमारा के माटीगढ़ा में है। उसके पिता अर्जुन रजक रेलवे मध्य विद्यालय कतरास के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। महुदा पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पूनम के मायके वाले अपने गांव वालों के साथ धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क पर कपुरिया मोड़ के पास पहुंच गए और शव लदे वाहन को रोक दिया। वे बगैर जानकारी दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आरोप लगाने के साथ साथ पूनम के ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी और अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मुख्य सड़क पर हो हंगामा होता देख भीड़ जुट गई। सूचना पाकर कपुरिया ओपी के साथ महुदा पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने शिकायत देने की बात पूनम के मायके वालों से कही, जबकि वे लोग शव महुदा ले जाने की जिद पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद पूनम के मायके वाले लिखित शिकायत देने महुदा थाना जाने को राजी हुए।

loksabha election banner

दहेज हत्या का ममला दर्ज, पति ससुर व भसुर हिरासत में : पूनम के पिता अर्जुन की लिखित शिकायत के आलोक में पुलिस ने पति विजय रजक, ससुर खाड़ु रजक, भैसूर अजय रजक, गोतनी पिकी देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया। चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शिकायत में हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को दामोदर नदी में फेंक देने का संदेह व्यक्त किया गया है। शिकायतकर्ता अर्जुन ने कहा है कि सात जुलाई 2019 को विजय के साथ उनकी पुत्री की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। समय-समय पर पैसे की मांग की जाती थी। पैसे देने पर असमर्थता जताने पर पुत्री पूनम को जान से मार देने की धमकी दी जाती थी। दामोदर नदी में शव पाए जाने की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा देने का जिक्र करते हुए कहा है कि उसकी पुत्री के ससुराल पक्ष ने सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा।

चर्चा है कि महिला पुल से नदी में कूद गयी। नदी में स्नान कर रहे लोगों की सूचना पर ग्राम रक्षा दल के सदस्य दौड़कर वहां पहुंचे। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। दल के सदस्यों ने उसे पानी से बाहर निकाला और महुदा पुलिस को इसकी सूचना दी। पूनम के पति विजय रजक ने बताया कि बुधवार की सुबह नैहर जाने की जिद पर अड़ी थी। उसने मना कर दिया था। उसी गुस्से में पत्नी किसी को बताये बिना चली गई और अपनी जान दे दी। मृतका की एक सात माह की पुत्री भी है। जिसे वह ससुराल में छोड़कर आयी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.