जूडो चैंपियनशिप में क्रिसेंट स्कूल को 13 पदक
सीबीएसई द्वारा आयोजित चार दिवसीय ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण 3 रजत एवं 7 कांस्य पदक हासिल किए हैं। यह प्रतियोगिता पिछले दिनों बलदेव पब्लिक स्कूल मथुरा उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई थी। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरव दिलाया है।
जागरण संवाददाता, बोकारो: सीबीएसई द्वारा आयोजित चार दिवसीय ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत एवं 7 कांस्य पदक हासिल किए हैं। यह प्रतियोगिता पिछले दिनों बलदेव पब्लिक स्कूल, मथुरा, उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई थी। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरव दिलाया है। प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के करीब 55 विद्यालयों ने भाग लिया था। उक्त जानकारी प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता ने विद्यालय में आयोजित विशेष एसेंबली में दी। कहा कि स्वर्ण तथा रजत पदक प्राप्त करने वाले 6 खिलाड़ी 18 नवंबर से आशा मॉर्डन पब्लिक स्कूल, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा सीबीएसई नेशनल जूड़ो चैंपियनशिप में भाग लेंगे। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में निशा, जीत कुमार व अमित कुमार, रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में विशाल कुमार महतो, नीतेश गोप व रितेश कुमार महथा तथा कांस्य पदक पाने वाले खिलाड़ियों में आयशा श्री, सोनम वर्णवाल, श्रेया अग्रवाल, गौरव कुमार, लक्ष्मी हेंब्रम, प्रदीप कुमार व सुमित कुमार हैं।