राम का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाहती भाजपा
बेरमो : गिरिडीह के पूर्व विधायक और सीपीआई के वरीय नेता ओमीलाल आजाद ने कहा है कि रा
बेरमो : गिरिडीह के पूर्व विधायक और सीपीआई के वरीय नेता ओमीलाल आजाद ने कहा है कि राम मंदिर का मुद्दा उठाना भाजपा की राजनीतिक मजबूरी है। भाजपा राम का सहारा लेकर चुनावी बैतरनी पार करना चाहती है, लेकिन 2019 के चुनाव में अब जनता इनके झूठे वादों में फंसने वाली है। आजाद सोमवार को बेरमो के संडेबाजार स्थित सीपीआई कार्यालय कार्यकताओं को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि जब चुनाव आता है तो भाजपा को श्रीराम की याद आने लगती है। अब तो हनुमानजी को भी जातीय बंधन में बांधकर उन्हें दलित बताने की दलील दी जा रही है। 55 माह से जुमलेबाजी करनेवाली मोदी सरकार ने देश के गरीब मजदूरों और शिक्षित नौजवानों की रोजी-रोटी की ¨चता नहीं की। मौके पर अफताब आलम खान, चंद्रशेखर झा, सुजीत कुमार घोष, गणेश प्रसाद महतो, मो. अकबर, कल्याण पटेल, चंदन कुमार चक्रवती, रामानंद सोनी, सरयू गोस्वामी आदि मौजूद थे। बोकारो थर्मल में पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत
बोकारो थर्मल आगमन पर पूर्व भाकपा विधायक आजाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई। झारखंड की ज्वलंत समस्या विस्थापन की है लेकिन राज्य सरकार की इस दिशा में कोई ठोस नीति अब तक नहीं बन पाई। डीवीसी के बोकारो थर्मल एवं चद्रपुरा प्लांट के सप्लाई मजदूरों के स्थायीकरण की मांग लंबित है। मौके पर मो. शाहजहां, रामेश्वर साव, ब्रजकिशोर ¨सह, नवीन कुमार पाठक, एसके झा, जानकी महतो, राजकिशोर ¨सह, गणेश घांसी, सत्यजीत राय आदि थे।