सेवा सप्ताह को सफल बनाएं कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी तालगड़िया चंदनकियारी प्रखंड के नवाडीह स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई ि
संवाद सहयोगी, तालगड़िया : चंदनकियारी प्रखंड के नवाडीह स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अमलाबाद मंडल के अध्यक्ष पंकज शेखर ने की। पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने व सेवा सप्ताह को सफल बनाने पर चर्चा की गई। भाजपा नेता गोवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा जात नहीं जमात की पार्टी है। पार्टी के नीति व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है, इसलिए पार्टी के नियमों से अवगत होना और उसे मूर्त रूप देना हमारा कर्तव्य है। सेवा सप्ताह को सफल बनाने में सहयोग की आवश्यकता है। झारखंड सरकार को कोसते हुए कहा कि चंदनकियारी से इंजीनियरिग कॉलेज छीना जाना षडयंत्र है। लेकिन हमलोग इंजीनियरिग कॉलेज लेकर ही दम लेंगे।
मौके पर पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, अजय रजवार, शीतल सिंह, रूपेश शेखर, प्रवीर मुखर्जी, प्रेम गोप, धनु गोराई, जेपी महतो, शंकर महतो, अनुप दशौंधी, विजय दशौंधी, महादेव बाउरी आदि थे।