कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
संस नवाडीह (बेरमो) कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुक्रवार
संस, नवाडीह (बेरमो) : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमरान अंसारी के नेतृत्व में बाजारटांड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में लोगों के बीच खाद्य सामग्री व सैनिटाइजर का वितरण किया। शुरुआत में शहीदों को दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इमरान अंसारी ने कहा कि चीन से निकली कोरोना महामारी के कारण पूरे देश की जनता जूझ रही है। वहीं दूसरी तरफ सीमा पर चीन कायराना हरकत कर भारतीय सैनिकों के हौसले की परीक्षा ले रहा है। लेकिन उसे यह नहीं पता की भारतीय सैनिक उनके इस हरकत का मुंह तोड़ जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है। मौके पर सेवा दल अध्यक्ष चितरंजन चौहान ,पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष महावीर महतो ,युवा अध्यक्ष जितेंद्र रविदास, मनोज कुमार वर्णवाल, दीपक महतो, संजय महतो, अजय महतो, कौशल्या देवी, मीना देवी, गीता देवी, माया देवी, कौशल्या देवी, संगीता देवी, काजल देवी आदि मौजूद थे।