Move to Jagran APP

झारखंड का पहला सीएनजी पंप राज्य को समर्पित

बोकारो प्राकृतिक गैस को वाहनों के लिए उपयोग में लाने की योजना के तहत बोकारो शहर के

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 05:22 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 05:22 PM (IST)
झारखंड का पहला सीएनजी पंप राज्य को समर्पित
झारखंड का पहला सीएनजी पंप राज्य को समर्पित

बोकारो : प्राकृतिक गैस को वाहनों के लिए उपयोग में लाने की योजना के तहत बोकारो शहर के केएल भसीन पेट्रोल पंप में सीएनजी की सुविधा बहाल कर दी गई है। इसकी शुरुआत स्थानीय सांसद पीएन ¨सह व विधायक बिरंची नारायण ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन से पहले सांसद ने कहा कि देश बदल रहा है प्रदेश बदल रहा है। सीएनजी महानगरों की बात थी, लेकिन आज बोकारो में इसकी शुरुआत हो रही है। हम सभी इसके साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इसके लिए बधाई के पात्र हैं। विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि हल्दिया से धामरा गैस पाइप लाइन परियोजना का हिस्सा बोकारो नहीं था। दो वर्ष पूर्व सांसद के साथ हमलोगों ने उनसे आग्रह किया और तब बोकारो को भी जोड़ा गया। पूर्व में किए गए प्रयास का यह नतीजा है। इंडियन ऑयल के अधिकारियों से आग्रह है कि और पंप में इसकी सुविधा दी जाए। बोकारो शहर में घर-घर गैस देने की योजना में तेजी लाई जाए। मौके पर मेयर भोलू पासवान, इंडियन ऑयल के ईडी एसएन शर्मा, विभाष कुमार, वीणा कुमारी, पावर मोटर के रविन्द्र कुमार, राजेन्द्र विश्वकर्मा, हरेराम मिश्रा, उषा पेट्रोल पंप के उत्पल मुखर्जी, केएल भसीन के दिनेश चड्ढा सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आगत अतिथियों का स्वागत परंपरागत ढंग से किया गया। बोकारो, हजारीबाग व रामगढ़ में कुल 92 पंपों में इंडियन ऑयल सीएनजी की सुविधा मुहैया कराएगा। पर्वतपुर के सीबीएम का उपयोग किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.