मछली पालन सबसे अच्छा व्यवसाय
पेटरवार: पेटरवार प्रखंड स्थित तेनुघाट जलाशय के मिर्जापुर एवं पतकी घाट पर 6 लाख 40 हज
पेटरवार: पेटरवार प्रखंड स्थित तेनुघाट जलाशय के मिर्जापुर एवं पतकी घाट पर 6 लाख 40 हजार ¨फगर मछली बीज का संचयन पतकी मुखिया नारायण गंझू, जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभू प्रसाद यादव क्षेत्र प्रभारी विजय कुमार, नीली ¨सहा द्वारा किया गया। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी यादव ने कहा कि तेनुघाट जलाशय आसपास के लोगों का मछली पालन जीविकोपार्जन व रोजगार का बड़ा साधन है। केज लाभुक मछली पालन से अपने परिवार खुशहाल की ¨जदगी व्यतीत कर रहे हैं। मछली पालन का व्यापार भारत में करना काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है, क्योंकि भारत की करीबन 60 प्रतिशत आबादी मछली को खाना पसंद करती है।
मौके पर मत्स्य कमेटी के सचिव जयनंदन केवट, विष्णु प्रसाद केवट, केज मित्र भागवत केवट उर्फ निखिल, किशुन केवट, संजय केवट, महेंद्र केवट, अकलू केवट, बाबूदास मांझी, सहदेव सोरेन आदि केज लाभुक उपस्थित थे।