जिले के दो लाख 56 हजार किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
बोकारो : सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना कर इन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। किसान के
बोकारो : सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना कर इन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। किसान के पास अगर पांच एकड़ जमीन है तो उनके खाते में 31 हजार रुपये जमा किया जाएगा। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत एक डिसमिल से एक एकड़ तक पांच हजार एवं एक एकड़ से पांच एकड़ तक 25 हजार रुपये का लाभ ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। बोकारो जिले के दो लाख 56 हजार किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। ये बातें जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बोकारो के उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने कही।
बोकारो परिसदन में संवाददाताओं से वार्ता के क्रम में उन्होंने कहा कि सभी राजस्व ग्राम में रैयत समन्वय समिति का गठन किया गया है। यहां किसानों को आवेदन करना है। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत पांच एकड़ तक की भूमि पर किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपए दिया जाएगा। यह राशि तीन किश्त में डीबीटी के माध्यम से किसान के खाते में भेजी जाएगी। सरकार 27 लाख किसानों को निश्शुल्क मोबाइल देगी। इसके माध्यम से वे फसल उगाने की नई तकनीक एवं बाजार मूल्य से परिचित होंगे। कहा कि मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत झारखंड में बेटियों की कम उम्र में शादी रोकने के लिए सात किश्त में 40 हजार रुपए दिया जाएगा। सरकार बेटी के जन्म से पढ़ाई और विदाई तक रुपए देगी। इसके लिए आंगनबाड़ी केनद्र व सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन दिया जा सकता है। तीन लाख लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया है। दो लाख और लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा। आयुष्मान भारत एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लाभुकों को मिल रहा है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, रोहित लाल ¨सह, जानकी कोड़ा, गोउर रजवार, संजय त्यागी, माथुर मंडल, शिवाराम शेखर, आशुतोष, राजेश कुमार, खगेन्द्र नाथ महथा, लोकेश साहनी, रवि शंकर जायसवाल, संजय ¨सह, चंद्रशेखर महथा, मोहन राम, रण विजय ¨सह, कपिलदेव आदि उपस्थित थे।