किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला गिरफ्तार
जागरण संवाददाता बोकारो शहर के सिटी थाना इलाके में रहने वाली एक किशोरी के घर में
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:54 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 10:54 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो: शहर के सिटी थाना इलाके में रहने वाली एक किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले गुरुनानक नगर दुंदीबाग निवासी मोनू कुमार को घर वालों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के मामा की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने बताया है कि वह लोग अपने घर में सो रहे थे। बुधवार देर रात भांजी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनलोगों की नींद खुली। वह लोग उसके कमरे में गए तो देखे कि यहां से एक युवक भाग रहा है। तुरंत उसे वह अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ दबोच लिया। भांजी ने बताया कि आरोपित उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तब वह चिल्लाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें