समय पर रिपोर्ट आती तो बच जाती बीएसएफ जवान की जान
बोकारो बोकारो जनरल अस्पताल में दो दिन पूर्व सीमा सुरक्षा बल के जवान उदय शर्मा का पोस्टमार्टम
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 09:56 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 09:56 PM (IST)
बोकारो : बोकारो जनरल अस्पताल में दो दिन पूर्व सीमा सुरक्षा बल के जवान उदय शर्मा का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव का अंतिम संस्कार से पहले जवान उदय शर्मा को बेटी स्नेहा व साक्षी तथा बेटे इशांत ने सलामी दी। पत्नी कल्पना शर्मा का कहना है कि पति के इलाज में लापरवाही हुई। मृत्यु के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली। यदि यही रिपोर्ट समय पर मिलती तो पति की जान बच सकती थी। कहा कि प्रशासन मरीजों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें