जॉब फेयर में 18 विद्यार्थियों को नियोजन
बोकारो: बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में उच्च शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।
बोकारो: बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में उच्च शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थियों को सुविधा व संसाधन मुहैया कराया जा रहा है। यहां शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के करियर को दिशा प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत आज कालेज में जॉब फेयर लगाया गया। इसमें 163 विद्यार्थी शामिल हुए।
18 विद्यार्थियों को किया गया चयनित
बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसके शर्मा ने कहा कि प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों के लिए रोजगार का अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं। देश की विभिन्न कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की ओर से विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाया जा रहा है। कंपनी के प्रतिनिधि यहां आकर योग्यता के अनुरूप विद्यार्थियों को चयनित करते हैं। रिलायंस जियो व कांसेंट्रिक्स कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने योग्यता के अनुसार विद्यार्थियों को चयनित किया।
मौके पर प्लेसमेंट को-आर्डिनेटर डॉ.शशिभूषण महतो, प्रभारी दीपानंद मिश्रा आदि उपस्थित थे।