राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिग में बोकारो का शानदार प्रदर्शन
बोकारो रांची के चुटिया में छह व सात फरवरी को राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता का
बोकारो : रांची के चुटिया में छह व सात फरवरी को राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक देवी प्रसाद चटर्जी ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बोकारो के मुकेश कुमार सिंह को स्ट्रांगेस्ट मैन ऑफ झारखंड एवं माधवी विलोचन को स्ट्रांगेस्ट वूमेन ऑफ झारखंड का खिताब दिया गया। आकाश कुमार रवानी को बेस्ट लीटर का खिताब मिला। प्रतियोगिता के 59 किग्रा भार वर्ग में जितेंद्र केवट, प्रदीप कुमार व नूर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। 66 किग्रा भार वर्ग में बोकारो के अभिषेक सिंह दूसरे व सुदीप तराना तीसरे स्थान पर रहे। 74 किग्रा भार वर्ग में चिराग भट्टी ने द्वितीय एवं अमरजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 83 किग्रा भार वर्ग में बोकारो के अमित कुमार यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 93 किग्रा भार वर्ग में मुकेश कुमार सिंह ने स्वर्ण एवं 105 किग्रा भार वर्ग में गौरव कुमार मिश्रा स्वर्ण पदक हासिल किया। संजय कुमार ने द्वितीय वन अजीत प्रसाद तृतीय स्थान प्राप्त किया। 120 किग्रा भार वर्ग में अमित कुमार पहले एवं रूद्र प्रताप सिंह दूसरे, महिला ग्रुप के 52 किग्रा भार वर्ग में बोकारो की बिपाशा सिंह ने प्रथम, 57 किग्रा भार वर्ग में गंगोत्री बेंगरा द्वितीय व रीशु सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 62 किग्रा भार वर्ग में बोकारो की रोशनी कुमारी प्रथम, 72 किग्रा भार वर्ग में माधवी विलोचन प्रथम, चार किग्रा भार वर्ग में नीलिमा ने प्रथम एवं चार किग्रा प्लस भार वर्ग में खुशी डे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बोकारो की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। प्रथम स्थान हासिल करने वाले बोकारो के खिलाड़ी गाजीपुर में 17 से 23 मार्च को होने वाले जूनियर राष्ट्रीय पावर लिफ्टिग चैंपियनशिप के लिए चयनित किए गए।