Move to Jagran APP

ब्राह्मण समाज ने लिया एकता का संकल्प

करगली (बेरमो) सपूंर्ण ब्रह्मण समाज की ओर से सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन राजबेड़ा के

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 10:25 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 10:25 AM (IST)
ब्राह्मण समाज ने लिया एकता का संकल्प
ब्राह्मण समाज ने लिया एकता का संकल्प

करगली (बेरमो) : सपूंर्ण ब्रह्मण समाज की ओर से सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन राजबेड़ा के इंद्रचुआं के समीप रविवार को किया गया। शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

loksabha election banner

अध्यक्षता समाज के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने की। संचालन श्रीकांत मिश्रा ने किया। इस दौरान समाज के उत्थान एवं संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही एक मार्च को करगली महिला मंडल में मिलन समारोह कराने का का निर्णय लिया गया। सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार बने सीआरपी अनिल कुमार दुबे की आत्मा शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर प्रार्थना की गई।

गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें। शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है। ब्राह्मण समाज का दायित्व समाज को बढ़ाने व विकसित करने में अहम है। इसके लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की जरूरत है। मजदूर नेता गिरजाशंकर पांडेय, देवतानंद दुबे व जितेंद्र दुबे ने कहा कि समाज के लोग संगठित रहें। साथ ही समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान में अपनी सहभागिता निभाएं। मौके पर अशोक मिश्रा, रामनरेश दुबे, विवेकानंद चतुर्वेदी, अनिल पाठक, सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट विनोद मिश्रा, जगदीश पांडेय, सुखदेव पांडेय, गुलचंद मिश्रा, बृजेश कुमार मिश्रा, संजय पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, चांदी पाठक, बनारसी गिरि, संतोष मिश्रा, सुभाष गिरि, सौरभ मिश्रा, युगलकिशोर पांडेय, सुरेंद्र गिरि, जितेंद्र गिरि, उदेश दुबे, प्रदीप दुबे, सुखदेव मिश्रा, अरुप चटर्जी, टिकू तिवारी, कामख्या गिरि, दिनेश पांडेय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.