बोकारो में सात किलो यूरेनियम के साथ सात गिरफ्तार
सात किलो यूरेनियम व छह अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही थी। गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए देर रात तक छापेमारी चल रही थी। पुलिस युवकों की उग्रवादियों और आतंकवादियों से सांठगांठ के साथ इंटरनेशनल कनेक्शन की पड़ताल कर रही है।
जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो पुलिस ने सात किलो यूरेनियम के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल जांच प्रभावित होने की बात कह कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी यूरेनियम के साथ बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में कुछ लोग मौजूद हैं। पुलिस ने राजेंद्र नगर में छापेमारी कर हरेराम शर्मा नामक युवक को पकड़ा था। उससे मिले सुराग पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान सात किलो यूरेनियम व छह अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही थी। गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए देर रात तक छापेमारी चल रही थी। पुलिस युवकों की उग्रवादियों और आतंकवादियों से सांठगांठ के साथ इंटरनेशनल कनेक्शन की पड़ताल कर रही है।