अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे बोकारो के खिलाड़ी
बोकारो बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर तीन स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में बोकारो जिला क्रि
बोकारो : बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर तीन स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में बोकारो जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने केक काटकर कुमार कुशाग्र के भारतीय में टीम में शामिल होने का जश्न मनाया। संघ के सचिव पी एन सिंह ने कहा कि बोकारो के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अंडर 19 विश्व कप के लिए घोषित भारतीय टीम में बोकारो के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का चयन हुआ है। यह तीसरा मौका है जब बोकारो जिले के किसी खिलाड़ी ने भारतीय अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया। सर्वप्रथम दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज कुंदन सिंह ने भारतीय अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया। कुमार देवव्रत दूसरी बार बोकारो जिले से भारतीय अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन इंजरी के कारण उन्हें भारतीय अंडर 19 विश्व कप की टीम में स्थान नहीं मिल पाया। यह पहला मौका है जब बोकारो जिले के किसी खिलाड़ी ने अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है। सत्र 2015 -16 में कुमार कुशाग्र ने बोकारो जिला अंडर 14 टीम का प्रतिनिधित्व के साथ अपने करियर का शुभारंभ किया। अल्प समय में ही इन्होंने सत्र 2016 - 17 में बीसीसीआई की ओर से आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर 16 झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया। इनकी उपलब्धि को देखते हुए इनका चयन वर्ल्ड कप के लिए भारतीय अंडर 19 टीम के लिए हुआ। मौके पर भारतीय अंडर 19 टीम का नेतृत्व करने वाले बोकारो के खिलाड़ी कुंदन सिंह, संयुक्त सचिव राजेश्वर सिंह, संजय पांडेय, अनिल कुमार ,उमेश कुमार पाठक, रूपेश कुमार, सुभाष कर्मकार, अमित हाजरा, संजय पहाड़ी ,अभिषेक कुमार, उत्तम सिंह प्रीतम कुमार, अनिल पलटा, अनिल सिंह, राजू कुमार, कौशल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।