Move to Jagran APP

गैर दलीय चुनाव में भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं का बोलबाला, 10 में छह सीट पर कब्जा

गैर दलीय चुनाव में भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं का बोलबाला 10 में से छह सीट पर कब्जा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 10:15 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 10:15 PM (IST)
गैर दलीय चुनाव में भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं का बोलबाला, 10 में छह सीट पर कब्जा
गैर दलीय चुनाव में भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं का बोलबाला, 10 में छह सीट पर कब्जा

गैर दलीय चुनाव में भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं का बोलबाला, 10 में छह सीट पर कब्जा

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, बोकारो : जिला परिषद की प्रथम चरण के मतगणना के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को बढ़त मिली है। दावा किया जा रहा है कि गोमिया की पांच सीटों में से तीन पर भाजपा, एक पर झामुमो तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज किया है। जबकि पेटरवार की तीन सीट में दो पर भाजपा व एक पर झामुमो का कब्जा का दावा किया जा रहा है। वहीं दो निर्विरोध प्रत्याशी एक जरीडीह से झामुमो के खाते में तो चंदनकियारी से भाजपा के खाते में गया है। कुल मिलाकर दस चुनाव परिणाम में से भाजपा समर्थित छह , झामुमो तीन तथा निर्दलीय एक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बोर्ड के गठन के लिए कुल 16 उम्मीदवारों का समर्थन चाहिए। फिलहाल 31 जिला परिषद सीट में से 15 में चुनाव हो चुका है। 16 में चुनाव होना बाकी है। पांच सीटों की गणना 22 मई से होगी। पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा 21 प्लस के प्लान पर काम कर रही है। इसके लिए पार्टी की पूरी टीम लगी हुई है। वहीं झामुमो, आजसू व कांग्रेस के लोग भी लगे हुए हैं। पर कई सीटों पर देखा जा रहा है कि एक दल के कई समर्थक आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। अप्रत्यक्ष रूप से बोर्ड के गठन को लेकर अभी से संपर्क करने का काम प्रारंभ हो गया है।

भाजपा के सुरेन्द्र राज व प्रहलाद हैं पूर्णकालिक कार्यकर्ता : गोमिया प्रखंड के चुनाव जितने वाले दो कार्यकर्ता पूर्णकालिक हैं। एक ओर जहां सुरेन्द्र राज बाबूलाल मरांडी के खास हैं तो प्रहलाद महतो स्वयं जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिता कई बार विधायक रहे हैं। इसी तरह अन्य सीटों पर पुराने कार्यकर्ता लड़ रहे हैं। इस चुनाव में गोमिया के दो पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के भतीजे आकाश तो छत्रु के बेटे प्रहलाद ने जीत दर्ज कर अपने परिवार के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की पहल प्रारंभ किया है।

------

अब तक के चुनाव परिणाम

1.जिप क्षेत्र संख्या-01- गोमिया से विमला देवी

2. जिप क्षेत्र संख्या-02- गोमिया से सुरेंद्र राज

3. जिप क्षेत्र संख्या-03- गोमिया से अरविंद कुमार

4. जिप क्षेत्र संख्या-04 गोमिया से आकाश लाल सिंह

5. जिप क्षेत्र संख्या-05- गोमिया से सुनीता देवी

6. जिप क्षेत्र संख्या-14 पेटरवार से अशोक कुमार मुर्मू

7. जिप क्षेत्र संख्या-15 पेटरवार से माला कुमारी

8. जिप क्षेत्र संख्या-16 पेटरवार से प्रहलाद महतो

9. जिप क्षेत्र संख्या-20 जरीडीह से सुनीता टुडू

10. जिप क्षेत्र संख्या-28 चंदनकियारी से उत्तम कुमार दास

------------------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.