कांग्रेस और झामुमो में पड़ चुकी है बगावत की नींव : भानु
संवाद सहयोगी जैनामोड़ शुक्रवार को जैनामोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भवनाथ
संवाद सहयोगी, जैनामोड़ : शुक्रवार को जैनामोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार से उनकी पार्टी के नेता ही नाराज हैं। विधायक सीता सोरेन हर दिन सरकार की पोल खोल रही है। कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री को नन मैट्रिक तक बोल चुके हैं। शाही ने कहा कि भाजपा और आजसू गठबंधन दोनों सीट जीतने जा रही है। सरकार में तीन माह के अंदर सिर फुटव्वल होने वाला है।
कहा लॉकडाउन में घर से नहीं निकलने को लेकर योगेश्वर महतो बाटल से सवाल करने वाले बताएं कि राज्य सरकार ने कितना अनाज बांटा। यदि केंद्र सरकार अप्रैल से सितंबर तक दो-दो माह का अनाज नहीं देती तो झारखंड के लोगों का क्या हाल होता। केंद्र से भेजा गया चावल सरकार के सिस्टम ने पूरी मात्रा में गरीबों तक पहुंचने नहीं दिया।
----------------
बाटुल के पक्ष में मांगा समर्थन : कहा कि बाटुल चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि भाजपा और आजसू का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। बेरमो में लड़ाई पसीना-बनाम पैसा हो गया है। योगेश्वर महतो बाटुल दस वर्ष तक विधायक रहे किसी का बनाया नहीं तो बिगाड़ा भी नहीं, लेकिन हमारी सरकार ने काम किया। आज कोरोना में चावल, महिलाओं के खाते में पैसे, गैस का सिलेंडर केन्द्र की सरकार दे रही है। राज्य की सरकार केवल बहाना बना रही है। दवा किया कि बाटुल 40 हजार वोटों के अंतराल से जीतने जा रहे हैं। कांग्रेस के लोग घर खाली कराने की धमकी दे रहे हैं, पर डरने की जरूरत नहीं है। सीसीएल व बीसीसीएल केंद्रीय लोक उपक्रम है किसी नेता की संपत्ति नहीं है। किसी के डराने धमकाने से कोई क्वार्टर खाली नही होगा।
--------------
मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह जिला बीस सूत्री पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक भाजपा अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष आनंद मुर्मू आजसू प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र महतो भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बलराम रवानी जिला मंत्री सुभाष चंद्र महतो अर्जुन सिंह सतेंद्र सिंह कुमार प्रकाश जगतपति सिंह कमलेश ठाकुर दिनेश महतो बिनोद महली लालचंद मरांडी आदि मौजूद थे।