Move to Jagran APP

भाजपा ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्त के प्रोसेसिग शुल्क में बढ़ोतरी करने पर शुक्रवार को रितुडीह दुर्गा मंदिर के निकट राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 06:51 PM (IST)
भाजपा ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका
भाजपा ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, बोकारो: भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्त के प्रोसेसिग शुल्क में बढ़ोतरी करने पर शुक्रवार को रितुडीह दुर्गा मंदिर के निकट राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन किया। माराफारी मंडल भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अनिल गोराई ने कहा कि झारखंड सरकार संवेदनहीन हो गई है। एक ओर लोग रक्तदान कर गंभीर मरीजों के जीवन की रक्षा का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार रक्तदान के प्रोसेसिग शुल्क में बेतहाशा वृद्धि कर लोगों को परेशान कर रही है। ब्लड बैंक की ओर से पूर्व में गैर सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों को मुफ्त में रक्त मुहैया कराया जाता था, लेकिन अब 1050 रुपए प्रोसेसिग शुल्क तय किया गया है। सरकार को प्रोसेसिग शुल्क पूर्व की भांति करना चाहिए। भाजपा के बैद्यनाथ प्रसाद व बिदेश्वरी प्रसाद वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर रामाधार सिंह यादव, जग्गू साह, अरुण गुप्ता, देवचरण गोराई, पिटू गोराई, अर्जुन महथा, बमबम सिंह, संजय गोराई, मदन सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.