Move to Jagran APP

चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुंडू पंचायत भवन में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष आसित बनर्जी की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:24 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 08:24 PM (IST)
चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता
चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता

संस, पेटरवार: भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुंडू पंचायत भवन में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष आसित बनर्जी की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें सबसे अहम भूमिका कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। यह बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद है। कार्यकर्ता अपने मिशन में लग जाए। केंद्र व राज्य सरकार के उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाए। पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 65 प्लस के नारों को सफलीभूत बनाने में लग जाना होगा। कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करती है। मौके पर पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, जिलाध्यक्ष विनोद महतो, गुणानंद महतो, देवनारायण प्रजापति, लक्ष्मण नायक, रविशंकर जायसवाल, श्रीराम प्रसाद, प्रहलाद महतो, शंकर सहाय, अनिल स्वर्णकार, मुकेश ओझा, मोहन अग्रवाल, अभय कपूर, निरंजन महतो आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.