टीकाकरण केंद्र में सम्मानित किए जाएंगे कोरोना वारियर्स
बोकारो जिला भाजपा की बैठक बुधवार को परिसदन में हुई। सम्मानित अतिथि झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण पर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो जिला भाजपा की बैठक बुधवार को परिसदन में हुई। सम्मानित अतिथि झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण पर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता सभी टीकाकरण केंद्र में कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेंगे। झारखंड के सभी जिले में 16 सत्रों में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कमल पुष्प अभियान के तहत भाजपा के स्थापना से अब तक हर जिले के कार्यकर्ता की जीवन से संबंधित विवरणी कमल पुष्प एप पर अपलोड किया जाएगा।
कहा कि 30 अक्टूबर को राज्यसभा सदस्य सह झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बोकारो आएंगे। इस दौरान जिला पदाधिकारी, मंच व मोर्चा के जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं संग चर्चा करेंगे। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि पंचायत व नगर निकाय चुनाव, राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों आदि पर चर्चा होगी। मंडल, मंच, मोर्चा कमेटी, शक्ति केंद्र प्रभारी के मनोनयन पर भी चर्चा होगी।
इसके अलावा 31 अक्टूबर को गरगा ब्रिज स्थित लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, लीला देवी, अर्चना सिंह, जयदेव राय, संजय त्यागी, सुभाष महतो,जयनारायण मरांडी, गोउर रजवार, दशरथ महतो, इंद्र कुमार झा, माथुर मंडल, विनय आनंद, विश्वनाथ दत्ता, महेंद्र राय आदि उपस्थित थे।