Move to Jagran APP

बोकारो वासियों ने धरती आबा को किया नमन.

बोकारो : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर नया मोड़ बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 09:20 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 09:20 PM (IST)
बोकारो वासियों ने धरती आबा को किया नमन.
बोकारो वासियों ने धरती आबा को किया नमन.

बोकारो : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर नया मोड़ बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में राज्य के भूराजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने भगवान बिरसा मुण्डा की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए धरती आबा को नमन किया। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में 18 वर्ष का युवा झारखंड समर्पित है। बिरसा मुंडा ने जो सपना अंग्रेजों से आंदोलन के समय देखा था कि दलित, शोषित, आदिवासियों का भला हो और उनका विकास हो। वह आज पूरा हो रहा है। वर्तमान सरकार दलित, शोषित, आदिवासी के साथ झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता के लिए काम कर रही है। बाउरी ने बोकारो जिला के 23 लाख आबादी को झारखण्ड के 18वें सालगिरह की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर बोकारो सहित झारखण्ड को आगे बढने हेतु संकल्पित हों तथा न्यू झारखण्ड बनाएं। मौके पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, डीपीएलआर एसएन उपाध्याय, संदीप कुमार सहित अन्य ने भी माल्यार्पण किया। संध्या समय में स्थानीय कलाकारों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष नृत्य, सोहराय नृत्य हेरोअ नृत्य, आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। -------------------------

loksabha election banner

बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति ने की पूजा : भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति की ओर से गुरुवार को नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर समारोह आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम से पूर्व करम ¨सह संडील,राम चंद्र बिरूवा, सुशील सोरेन, नंद किशोर टुडू ने संयुक्त रूप से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। साथ ही उन्होंने लोगो से प्रदेश को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की। मुख्य अतिथि बीएसएल सीईओ प्रभार एके ¨सह, महाप्रबंधक नगर सेवाएं मुनी राजू ¨सह, जिला परिषद उपाध्यक्ष हीरा लाल मांझी, चास मेयर भोलू पासवान, दंडाधिकारी विश्वनाथ उरांव, चास एसडीपीओ बहमान टुटी, भू-राजस्व विभाग के एएसओ रविभूषण प्रसाद, जेएमएम बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, विस्थापित संघर्ष मोर्चा प्रमुख गुलाब चंद्र, उमेश कुमार गुप्ता, जेडीपी के हराधन मरांडी, मासस के दिलीप तिवारी, कांग्रेस के शकील अहमद अंसारी आदि ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.