शिक्षा क्षेत्र में बिनोद बाबू का विशेष योगदान
फोटो : 23 बोकारो 15 में। संवाद सहयोगी, तालगड़िया : झारखंड में शिक्षा का अलख जगाने के लिए
फोटो : 23 बोकारो 15 में।
संवाद सहयोगी, तालगड़िया : झारखंड में शिक्षा का अलख जगाने के लिए बिनोद बाबू का विशेष योगदान रहा। वे शिक्षित समाज का निर्माण करना चाहते थे। ये बातें सूबे के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सियालजोरी स्थित श्रीजीत उच्च विद्यालय में विनोद जयंती पर कहीं।
उन्होंने कहा कि विनोद बाबू ने अपने जीवन काल में शिक्षा के साथ सामाजिक कुरूतियों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। इस विद्यालय का अध्यक्ष होने के नाते उनका दायित्व बढ़ गया है। प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय का विकास किया जाएगा। विद्यालय को जैक से मान्यता दिलाना भी उनकी पहली प्राथमिकता है। मंत्री ने इस दौरान विद्यालय के विकास के लिए एक लाख रुपये का चेक दिया।
मौके पर सीताराम महतो, बंकिम महतो, जेपी महतो, बबलू प्रमाणिक, जहांगीर आलम, हराधन महतो, शक्ति महतो आदि थे।
इधर पर्वतपुर स्थित आदर्श विद्या आश्रम में विनोद बिहारी महतो मिशन की ओर से जयंती मनाई गई। मौके पर अजीत महतो, लक्ष्मण साव, पूजा कुमारी, उमा कुमारी आदि थे।