आसाराम बापू की होर्डिग्स पर पोती कालिख
बोकारो : बोकारो विकास फोरम के जिलाध्यक्ष अनिल ¨सह ने नेतृत्व में गुरूवार को शहर के विभिन्
बोकारो : बोकारो विकास फोरम के जिलाध्यक्ष अनिल ¨सह ने नेतृत्व में गुरूवार को शहर के विभिन्न जगहों पर सैकड़ों युवाओं द्वारा चास एवं बोकारो में आशाराम बापू की होर्डिग्स एवं पोस्टरों पर कालिख पोती गई। अनिल ¨सह ने कहा कि बोकारो शहर बुद्धिजीवियों का शहर है। शहर में आसाराम जैसे लोगों का पोस्टर लगा कर आमलोगों की भावना को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है। शहर की जनता यह अपमान कभी नहीं बर्दाश्त करेगी।
आसाराम को दुष्कर्म के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा हुई है और जेल में बंद है। उसके बाद भी शहर में बड़े-बड़े पोस्टर लगाना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। बोकारो शहर में ऐसे दुष्कर्मी के जितने भी अनुयायी हैं, समय रहते चेत जाएं नहीं तो उनके खिलाफ बोकारो विकास फोरम एवं बोकारो की जनता उन्हें घरों से निकाल कर मुंह पर कालिख पोतेगी।
मौके पर कुमार गौरव, नितेश कुमार, प्रेम कुमार, मनोज कुमार, मोनू कुमार, दीपक कुमार, बबलू कुमार, मिलन कुमार, अफजल हुसैन, शाहिद हुसैन, सहदेव महतो, कमल उरांव, गोपाल ¨सह, हराधन महतो, सूरज कुमार, दिनेश साव, सुभाष, अनिल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।