सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत से मिलेगी सफलता
मिनी संत जेवियर्स स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। समाजसेवी नीना नारायण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में प्राथमिकता तय करना चाहिए। इसके अनुरूप काम करना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत से ही सफलता हाथ लगेगी।
जागरण संवाददाता, बोकारो: मिनी संत जेवियर्स स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। समाजसेवी नीना नारायण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में प्राथमिकता तय करना चाहिए। इसके अनुरूप काम करना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत से ही सफलता हाथ लगेगी। इसलिए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना चाहिए। असफलता से घबराना नहीं चाहिए। इससे सीख लेकर जीवन में सफलता की राह तलाशना चाहिए।
प्राचार्य धर्मशीला त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने नृत्य व गीत पेश कर समां बांध दिया। इसके माध्यम से बच्चों ने देश की सभ्यता व संस्कृति की झलक पेश कर दी। विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर बोकारो डेयरी के प्रबंधक रवींद्र कुमार, नीलमणि पांडेय, अनुपम, सुखनंदन सिंह सदय आदि उपस्थित थे।