कसमार में मना आजसू का स्थापना दिवस
कसमार प्रखंड में आजसू का स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कसमार प्रखंड कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।
संस, बहादुरपुर: कसमार प्रखंड में आजसू का स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कसमार प्रखंड कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान केंद्रीय कार्यालय रांची से पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो द्वारा आनलाइन लाइव भाषण कार्यकर्ताओं ने सुना। वहीं गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने सभी को पार्टी की स्थापना दिवस पर बधाई दी। कहा कि आजसू संघर्ष की पार्टी है। जहां प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता रहा है। मौके पर केंद्रीय सदस्य अमरदीप महाराज, प्रखंड अध्यक्ष धनलाल कपरदार, मो. जब्बार, चंद्रशेखर नायक, पंकज जायसवाल, अजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार, प्रेमचंद ठाकुर आदि उपस्थित थे।