बेटी को आत्मनिर्भर बनाकर ही ब्याहे
सामाजिक संस्था झारखंड विकास समतादल ने चिरुडीह में किया नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम संवाद सहयोगी सुरही (बेरमो) नावाडीह प्रखंड की प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि सभी महिलाओं को स्वावलंबी बनना चाहिए यह वर्तमान समय की मांग है। बेटी को आत्मनिर्भर बनाकर ही विवाह कराएं। वे रविवार को नावाडीह प्रखंड के चिरुडीह पंचायत सचिवालय में सामाजिक संस्था झारखंड विकास समतादल की ओर से आयोजित नारी सशक्तीकरण के कार्यक्रम को संबोधित
- सामाजिक संस्था झारखंड विकास समतादल ने चिरुडीह में किया नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम
संवाद सहयोगी, सुरही (बेरमो) :
नावाडीह प्रखंड की प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि सभी महिलाओं को स्वावलंबी बनना चाहिए, यह वर्तमान समय की मांग है। बेटी को आत्मनिर्भर बनाकर ही विवाह कराएं। वे रविवार को नावाडीह प्रखंड के चिरुडीह पंचायत सचिवालय में सामाजिक संस्था झारखंड विकास समतादल की ओर से आयोजित नारी सशक्तीकरण के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की ओर से कई योजना संचालित की जा रही है। उक्त योजनाओं का लाभ उठाने को महिलाएं आगे आएं। कहा कि महिलाओं के साथ शोषण सहन नही किया जाएगा। शोषण सहने पर शोषकों को बढ़ावा मिलता है। महिलाएं अपने खिलाफ होने वाले अत्याचार व शोषण का विरोध करें। संस्था की सुधा टुडू ने कहा कि उनकी संस्था कौशल विकास योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रकार का प्रशिक्षण देने का काम कर रही है, ताकि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकें। इससे पहले डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर रुख्साना परवीन, सविता देवी, सुधा कुमारी, प्रीति कुमारी, संजू कुमारी, नीलम कुमारी, कुंती देवी, खुशबू कुमारी, पिकी कुमारी, पूजा कुमारी, दयाल तुरी, कृष्णा पासवान, नीतीश कुमार, अरविद कुमार आदि उपस्थित थे।