नाटक के जरिए समाज को दिशा देते हैं कलाकार
अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की बोकारो महानगर इकाई की ओर से बोकारो पब्लिक स्कूल में आठ दिवसीय नाट्यबोध अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की बोकारो महानगर इकाई की ओर से बोकारो पब्लिक स्कूल में आठ दिवसीय नाट्यबोध अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बोकारो पब्लिक स्कूल के निदेशक एवं संस्कार भारती बोकारो महानगर इकाई अध्यक्ष कैप्टन आरसी यादव, मंत्री अमरजी सिन्हा व सह मंत्री स्वरूप शेखर पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कैप्टन आरसी यादव ने कहा कि नाटक के माध्यम से कलाकार समाज को दिशा प्रदान करते हैं। साथ ही अपने अभिनय से कौशल का प्रदर्शन करते हैं। इस क्षेत्र के करियर की असीम संभावनाएं हैं। इसलिए बच्चों को इससे परिचित कराना चाहिए। इसमें इन्हें दक्ष बनाना चाहिए।
अमरजी सिन्हा ने कहा कि स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने का काम किया जा रहा है। विद्यार्थियों को नाट्य विधा में पारंगत किया जाएगा। नाट्य विधा प्रमुख व संयोजक पूर्णेन्दु पुष्पेश ने कार्यशाला के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को रंगमंच से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। मौके पर अरुण पाठक, राजेश कुमार वर्मा, एके पांडेय, अर्चना कुमारी, सुमन सिंह, निरंजन कुमार सिंह, सुजीत कुमार, रोली प्रियदर्शी, अदिति अनंत, भूपेश कुमार, प्राची, अन्नु कुमारी, स्नेहा, रिया सिंह, सृष्टि, ज्ञानश्री, अदिति अनंत यादव आदि उपस्थित थे।