तीन अलग-अलग मामलों के आरोपित गिरफ्तार
बोकारो हरला थाने की पुलिस तीन अलग-अलग मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार की है। पत्नी को प
बोकारो : हरला थाने की पुलिस तीन अलग-अलग मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार की है। पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोपित सेक्टर नाइन ए निवासी राकेश कुमार को पुलिस गिरफ्तार की है। आरोपित के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप जड़ते हुए पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
स्कूटी पर महुवा शराब बरामद होने के पुराने मामले में करमाटांड़ निवासी शंकर कुमार को पुलिस गिरफ्तार की है। बीते माह की 15 तारीख को पुलिस स्कूटी पर लदा शराब बरामद की थी और एक आरोपित को गिफ्तार भी की थी। शुक्रवार को गिरफ्तार शंकर स्कूटी मालिक बताया जा रहा है। तीसरा गिरफ्तार आरोपित किशोर है।
किशोर पर आरोप है कि वह एक किशोरी के साथ लगातार शादी का झांसा देकर छेड़खानी कर रहा था। किशोरी के घर में आरोपित पकड़ा गया तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।कुछ लोग दोनों की शादी कराना चाहते थे।पुलिस इससे विधिसम्मत न होने का हवाला दे इन्कार करते हुए प्रथमिकी दर्ज की और किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधारगृह भेज दी।