वाटर यूजर चार्ज के बड़े बकायेदारों को नोटिस
जागरण संवाददाता चास चास नगर निगम प्रशासन राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए हर छोटा-बड़ा प
जागरण संवाददाता, चास: चास नगर निगम प्रशासन राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए हर छोटा-बड़ा प्रयास कर रहा है। फिलहाल वाटर यूजर चार्ज के 80 हजार रुपये से अधिक 50 बड़े बकायेदारों को नोटिस थमा कर भुगतान करने का आदेश दिया है। अगर एक सप्ताह के अंदर वाटर यूजर चार्ज का बकाया जमा नहीं करते हैं तो नगर पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई किया जाएगा। निगम प्रशासन राजस्व वसूली के धीमी प्रगति को लेकर बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर नोटिस भेज रहा है। प्रशासन टैक्स वसूली को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किए हुए हैं। निगम प्रशासन होल्डिग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस की वसूली को लेकर भी काफी सख्त हो गया है। इसके लिए अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा प्रत्येक सप्ताह संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
--------------
निगम ने 50 बकायेदारों को भेजा नोटिस
नगर निगम ने वाटर यूजर चार्ज जमा नहीं करने वाले 50 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर नोटिस दिया है। इसमें विमल चंद्र मोदक, शांति देवी, केएल सहगल, सुरेश कुमार खांडेवाल, केडी शर्मा, विमल चंद्र मोदक, मोती लाल मारवाड़ी, सरदार प्रीतम सिंह, मनोहर चन्द्र घोषाल, बच्चे देवी,राज कुमार देवी, गीता रानी दत्ता, बंशी चार मोदक, किष्टो चार मोदक, गोलोक बिहारी मंडल, प्रेम नारायण खंडेवाल, लक्ष्मीकांत मंडल, केसर देवी केडिया, नारायण चंद्र मोदक, टुकुबाला देवी, धंनजय शर्मा, बल्लाह भाई पटेल, माणिक चंद्र गुप्ता सहित अन्य है।