राज्यस्तरीय विज्ञान मंथन के लिए बोकारो के 48 विद्याथी चयनित
जागरण संवाददाता बोकारो दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के 48 विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय विज्ञा
जागरण संवाददाता, बोकारो:
दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो के 48 विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय विज्ञान मंथन के लिए चयनित किया गया है। इसमें भाग लेकर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे। स्कूल के ध्रुव सत्यम, कुमार अनमोल, माल्विन परेरा, ऋषभ कुमार दुबे, ऋषिका दत्ता, समृद्ध शिवम, सोफिया अकील, सुभाष सुहसरिया, उत्कर्ष, यशार्थ गौतम, अभिनव अभि, अभिनीत शरण, अभिषेक रॉय, आदित्य दूबे, आदित्य कुमार, आदित्य रत्न झा, अग्रिमा प्रसाद, आरुष बनर्जी, आर्यन कुमार, फरहान खान, हर्षित आनंद, कनिष्ठ शर्मा, प्रांशु पाठक, ऋषिमा चंद्र, श्रेष्ठा रूपम द्विवेदी, स्वप्निल स्निग्ध, तेजस नंदन, यश सिन्हा, अमितायुष, इशिता घोष, शिगरा, सिमरन, तमन्ना रे, वैष्णवी कुमारी, यश वर्धन, अनामिका, खुशी भारती, प्रियांशु कश्यप, सदफ मोहसिन जफर, तनु श्री, अक्षत कुमार, अंशु प्रिया, शिखर शर्मा, आर्यन दोसी, क्षितिज रंजन, निरंजन वर्मा, उत्कर्ष कुमार और विपुल वैभव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस आशय की जानकारी प्राचार्य एएस गंगवार ने दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो विजनन भारती, एनसीईआरटी व विज्ञान प्रसार की ओर से कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की विज्ञान प्रतिभा की खोज कर उसे बढ़ावा देना और उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है। राज्य स्तर की परीक्षा जनवरी माह में होगी। इसमें सफल विद्यार्थी वीवीएम के राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।